November 1, 2026 11:42 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मतदान प्रक्रिया द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन एवं शपथ

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

संस्कार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु नवीन छात्र परिषद का गठन मतदान प्रक्रिया द्वारा किया तथा बड़े उत्साह और गरिमामय परंपरा के साथ नवगठित छात्र परिषद के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी थांदला (पुलिस) श्री नीरज नामदेव सा. द्वारा ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण की भावना से कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलवाई गई। समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। पश्चात संस्था प्राचार्य ललित कांकरिया और एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया ने पुष्पहारों से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
नवीन छात्र परिषद में हेड बॉय रचित पीचा, हेड गर्ल हीरम कांकरिया, वॉइस हेड बॉय विजय प्रजापत और वाइस हेड गर्ल जिया पांचाल तथा अन्य पदों के लिए भी विद्यार्थियों ने शपथ ली।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पद प्राप्त होना केवल एक सम्मान नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है।आपकी पहचान तभी टिक पाएगी जब आप अपने लक्ष्य को लेकर पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहेंगे। मुख्य अतिथि SDOP सा. ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय एक ऐसा मंदिर होता है जहां शिक्षा के साथ अन्य संस्कार भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में जो विद्यार्थी अपना उत्कृष्ट नहीं दे पाते हैं, उन्हें भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी रुचि के अनुसार शिक्षकों से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। आयोजन के अंतर्गत कक्षा 10वीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में छठे स्थान पर रहे नीर मनोज जैन, जिला प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर क्रमशः अतिशय नितेश मेहता, सर्वज्ञा महावीर चौरडिया और हीरम आशीष कांकरिया तथा 12वीं बोर्ड जिला प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन संजय कोठारी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण