November 1, 2026 4:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुनि प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. का जन्मदिवस बुधवार को नागदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन

नागदा – राजा जन्मेजय की धार्मिक नगरी में श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ एवं जयन्तराज चातुर्मास समिति नागदा के तत्वावधान पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन में राष्ट्रसंत पुण्यसम्राट गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न व गुरूदेव के सांसारिक धरू परिवार के कुलदीपक शतावधानी परम पूज्य मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी महाराज साहब का पावन जन्मदिवस 6 अगस्त बुधवार को नागदा में भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
मुनिश्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे से श्री पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन में विविध धार्मिक आयोजन होंगे। इनमें मुनिभगवंत का अक्षत से वधाना, केसर से छाटना, गुरुपूजन , अष्टापद तपस्वियों का पारणा एवं वरघोड़ा के चढ़ावे समारोह शामिल हैं। इन सभी आयोजनों का आधिकारिक आदेश प्रातःकाल प्रवचन सभा में मुनिभगवंतो द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस आयोजन में संगीत का विशेष सहयोग नागदा नगर के सुप्रसिद्ध कलाकार आयुष जी बोहरा व उनकी टीम द्वारा प्रदान किया जाएगा।
जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवा से जुड़े विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रातः गोपाल गौशाला में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् शाखा नागदा द्वारा मूक पशुओं के लिए स्वामीवात्सल्य आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त प्रातः 11:30 बजे दरिद्र नारायण जनों को अन्नक्षेत्र में भोजन कराया जाएगा, जिसका लाभ ब्रजेश कुमार व आकाश कुमार बोहरा नागदा द्वारा लिया गया है। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की मुनिभगवंत का प्रथम स्वत्रंत चातुर्मास हो रहा है ।इसलिये नगरवासियों से इन सभी आयोजनों में समय पर उपस्थित होकर गुरुभक्ति में सहभागी बनने की विनम्र अपील की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण