November 1, 2026 3:44 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वरिष्ठ पत्रकार स्व अरविन्द गुप्ता की मनाई गई पुण्य तिथि

एटा। जिला मुख्यालय एटा में भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ (ट्रस्ट) एटा शाखा द्वारा सिविल लाइन स्थित कैफे के सभागार में पत्रकार स्व अरविन्द गुप्ता की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई।
कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ब्लॉक स्तर के समस्त पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजू उपाध्याय के द्वारा अरविन्द गुप्ता को याद करते हुए बताया अरविंद मिलनसार पत्रकारों के लिए संघर्ष के प्रति निष्ठावान पत्रकार रहे । स्व अरविन्द गुप्ता जनपद के सभी पत्रकारों के साथ कैसे संघर्ष करते रहते थे। सोनी प्रतिहार द्वारा कहा गया कि अरविन्द गुप्ता द्वारा कभी भी छोटे बड़े पत्रकार का दायरा अपने जीवन में नहीं अपनाया। वरिष्ठ पत्रकार/ स्टेट जनरल सेक्रेटरीअमोल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में ज़ब भी कभी पत्रकारों के धरने या उत्पीड़न को लेकर प्रशासन या शासन में बात करनी होती थी तो अरविन्द गुप्ता जी का सहयोग सदैव सबसे आगे रहता था,।स्व अरविन्द गुप्ता को याद करते हुए प्रोग्रेसिव जर्नालिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि स्व.अरविन्द गुप्ता का कहना होता था कि जिले में संघठन कितने भी हों लेकिन ज़ब पत्रकारों के हितो की बात होंगी तो हम सब एक है। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा ने एक बड़े प्रकरण का जिक्र करते हुए संघर्षशील पत्रकार बताया कि अरविन्द गुप्ता द्वारा कैसे गरीब पीड़ितों की मदद करते थे, इस पुरे कार्यक्रम का जिलाध्यक्ष पी.एस.राजपूत ने सफल संचालन किया इस अवसर पर विशेष सहयोग अमित कुमार आर्य व अमित गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह चौहान,प्रवीन पाठक,दाऊदयाल गुप्ता,राम प्रसाद माथुर,मुकेश कुमार आदि अनेक पत्रकार शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण