दिल्ली पुलिस ने 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को पकड़ा है. पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि इस बच्चे के पीछे कहीं कोई और तो नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक साथ 250 स्कूल में जो मेल आया था, उसके पीछे भी यही बच्चा है. पुलिस का कहना है कि जांच में ये पता कर रहे हैं कि कहीं जानबूझ कर कानून व्यवस्था को खराब करने की नीयत से तो बच्चे से कोई मेल नहीं करवा रहा था.












