November 1, 2026 3:45 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलिस भाइयों को बाँधी राखी – एसडीओपी ने बताई कार्यप्रणाली

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

थांदला। पुलिस का नाम सुनकर जहाँ अपराधियों में भय उत्पन्न हो जाता है वही बच्चों में भी पुलिस का डर बना रहता है ऐसे में अणु पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति सञ्चालक प्रदीप गादिया के निर्देशन पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती संध्या नायर संग सीनियर टीचर हीना उपाध्याय, वंदना शर्मा, नीलम भट्ट व जिग्नेश आदि ने 9 वीं व 10 वीं की छात्राओं संग पुलिस थाना थांदला जाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीरज नामदेव व थाना प्रभारी अशोक कनेश संग सभी पुलिस जवानों को तिलक लगाकर राखी बाँधकर मिठाई खिलाते हुए नगर की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) नीरज नामदेव एवं थाना प्रभारी अशोक जी ने सभी बच्चों को पूरे थाने का निरीक्षण करवाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया इस दौरान नामदेव ने बच्चों को पुलिस के स्टार रैंकिंग, जिला सहित थाने के प्रमुख अधिकारियों के नाम व उनके काम, लेखा विभाग, मालखाना, लॉकप रूम आदि बताते हुए पुलिस द्वारा प्रयुक्त हथियारों से भी अवगत करवाया। इस दौरान बच्चों ने क्राइम से लेकर पुलिस बनने तक के व हैलमेट उपयोग तथा नाबालिग अपराध पर क्या होता है जैसे अनेक सवाल किए गए जिनका संतोष जनक उत्तर देकर एसडीओपी व थाना प्रभारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संस्था सञ्चालक ने समय देने के लिए समस्त पुलिस स्टॉफ का धन्यवाद देते हुए उन्हें स्कूल आने का आमंत्रण दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण