November 1, 2026 3:55 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को प्रतीकात्मक रूप से राखी बांधकर मनाया

आज दिनांक 8.08.2025 को पिंक बूथ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर कोतवाली नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद के द्वारा शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया । इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को प्रतीकात्मक रूप से राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर पुलिस ने न केवल रक्षाबंधन की भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का संदेश भी प्रसारित किया । इसके साथ ही, छात्राओं और महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों, महिला सशक्तिकरण, और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों, और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर, श्री धर्मपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, रितु त्यागी महिला थाना प्रभारी, पिंक बूथ प्रभारी रूबी उपाध्याय, थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी, साइबर सेल के पुलिसकर्मी एवं कई एनजीओ की सदस्यों ने भाग लिया ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal