November 8, 2026 2:29 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत कार्य प्रगति की समीक्षा

बियॉन्ड टाइम वाले आवेदनों पर बैकर्स बैठक में ही लें निर्णय: श्री इन्द्र विक्रम सिंह

जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की सख्त आदेशों के बाद लिया गया बियॉन्ड टाइम वाले आवेदनों पर निर्णय

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान जीएमडीआईसी श्री श्रीनाथ पासवान द्वारा अगवत कराया गया कि बैंकों द्वारा योजना के सम्बंध में असंवेदनशीलता बरती जा रही है जिसके क्रम में आवेदकों के कई आवेदन बैंकों में 07 दिन से अधिक समय से लम्बित हैं। जीएमडीआईसी ने बताया कि उक्त योजना का लाभ लेने हेतु कुल 403 आवेदकों द्वारा आवेदन किया गया था। जिसमें से 365 आवेदन बैंकों को प्रेषित किये गये हैं। जिसमें से बैंकों द्वारा अभी तक 50 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। प्रेषित आवेदनों में से बैंकों में 07 दिन से ज्यादा के भी आवेदन है जो कि बियॉन्ड टाइम हो चुके हैं।जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री की मुख्य योजना ”मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना” में बैंकों द्वारा लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को सभी लम्बित आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कहा कि जब तक सभी लम्बित आवेदन निर्णित नहीं किये जाते तब तक सम्बंधित बैंक प्रतिनिधि बैठक से नहीं जायेगें। जिलाधिकारी महोदय के इस निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रेस नोट लिखे जाने तक 50 आवेदनों पर बैंकरों द्वारा निर्णय लिया गया। इस प्रकार प्रेस नोट लिखे जाने तक कुल 100 आवेदन निर्णित हुए।जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया है कि जब तक बियॉन्ड टाइम वाले आवेदनों पर निर्णय नहीं लिया जाता तब तक कोई भी बैंकर्स विकास भवन से बाहर नहीं जायेगें। जिस पर बियॉन्ड टाइम वाले बैकों द्वारा आवेदनों पर निर्णय लिया जा रहा है। जिसमें सम्भावना यह है कि रात्रि 09 बजे से पूर्व ही बैंकर्स बियॉन्ड टाइम वाले आवेदनों पर निर्णय ले लेंगे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, जीएमडीआईसी श्री श्रीनाथ पासवान सहित अन्य अधिकारी व बैकर्स उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण