अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
अगस्त 20, नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे न केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका भी जाहिर की है।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे न केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका भी जाहिर की है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिन-रात दिल्ली की भलाई के लिए काम कर रही हैं। वह लगातार जनता के बीच रहती हैं और आम लोगों से सीधे संवाद करती हैं। जनसुनवाई के दौरान उन पर किया गया हमला निंदनीय है और इससे साफ जाहिर होता है कि कुछ लोगों को उनका जनता से जुड़ना रास नहीं आ रहा। यह एक गहरी राजनीतिक साजिश का संकेत हो सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। सिरसा ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी पर जनसुनवाई के दौरान हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। जनता से उनका निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। मैं उनकी शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।












