उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन
नागदा.
पयुषण महापर्व आत्मशुद्धि, संयम और साधना का अद्वितीय पर्व है।
राष्ट्रसंत पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर महाराजा की परम कृपा से प्रतिष्ठित श्री शान्तिनाथ जिनालय, जैन कॉलोनी, नागदा में
प्रथम दिवस पर भव्य अंगरचना का आयोजन होगा।
यह अंगरचना केवल बाह्य सौंदर्य ही नहीं, अपितु आत्मा की पावनता और शासन की दिव्यता का अनुपम प्रतीक है।
आप सभी श्रद्धालु महानुभाव सपरिवार पधारकर इस दिव्य अवसर के दर्शन करें,
आत्मकल्याण का पुण्य अर्जित करें और जिन शासन की शोभा बढ़ाएँ।












