November 1, 2026 10:44 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 20 अगस्त 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत शासकीय सांदीपनि (उत्कृष्ट) उ. मा. विद्यालय झाबुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुष्पगुच्छ के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में सफल होकर अच्छा मुकाम हासिल करना है तो नशे से हमेशा दूर रहे। सीएमएचओ डॉ. बी एस बघेल ने विद्यार्थियों को तंबाकू तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया ने भी विद्यार्थियों को नशे से हमेशा दूर रहने हेतु मार्गदर्शन किया। उप प्राचार्य अजय कुशवाह ने कहा कि यदि नशा करना है तो अध्ययन का नशा करे ताकि जीवन में सर्वश्रेष्ठ बन सके। हैप्पी होम नशामुक्ति केंद्र के संचालक विनोद रोज ने पीपीटी तथा शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नशे की बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ली। मंच संचालन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, सीएमएचओ डॉ. बी एस बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया, प्राचार्य हरीश कुंडल, उपप्राचार्य अजय कुशवाह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार, सामाजिक न्याय विभाग से खुशाल गुंडिया, कलाकार सुमन सलाम, कुसुम भूरिया एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण