November 1, 2026 6:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति और PM मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है।
सितंबर 05, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पैगंबर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन (ईद मिलाद-उन-नबी) के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। पैगंबर मुहम्मद (स.) ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस पावन अवसर पर हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भाईचारे की भावना से आगे बढ़ते रहने का संकल्प लेना चाहिए।”

राष्ट्रपति ने देशवासियों को ओणम की भी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया के
एक्स पर लिखा, “ओणम के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और कल्याण लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य हमें हमेशा मार्गदर्शन करें। ईद मुबारक!”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में ओणम की बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह खूबसूरत त्योहार सभी के लिए नई खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करे और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को और गहरा करे, यही कामना है।”

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण