November 1, 2026 6:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मोदीनगर थाना क्षेत्र के पलौता गांव के पास 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के पलौता गांव के पास 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है

इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है

जिसके पास से पुलिस ने लूटी रकम में से 6500 रुपए एक तमंचा जिंदा कारतूस खोखा कारतूस और एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है

दरअसल पुलिस को मुखबीर खास से यह सूचना मिली थी कि बीती 13 तारीख को मोदीनगर इलाके में हुई लूट का आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पलौता मार्ग से होकर गुजरेगा तभी पुलिस ने वहां बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी।

मुखबिर के द्वारा जब इशारा किया गया तो एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस के द्वारा रोका गया लेकिन तभी मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को तेजी से भगाते हुए वहां से भागने का प्रयास करने लगा पुलिस के द्वारा पीछा करने पर उसने पुलिस पार्टी पर अपने पास रखे अवैध तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया

जवाबी कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने गोली चलाई तो वह गोली सीधा 25 हजार के इनामी बदमाश के पर को चीरती हुई निकल गई। जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गया और पुलिस ने उसे तभी तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया है 25 हजार के इनामी इस बदमाश पर कई और संगीन मुकदमे दर्ज हैं…।

फिलहाल उपचार हेतु उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा वहीं 25 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ने पर पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ में बदमाश को घायल कर गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण