असम: पीएम मोदी ने ₹6,300 करोड़ से अधिक की परियोजना का किया शिलान्यास
सितंबर 14, दरांग (असम):
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग में 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दरांग में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं, जो इस क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा वितरण को मज़बूत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल की आधारशिला रखी। जिससे संपर्क में सुधार होने के साथ ही इस क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी। जिससे शहरी गतिशीलता में बढ़ोतरी होने के साथ ही यातायात की भीड़भाड़ कम होगी और राजधानी के साथ ही उसके आसपास संपर्क में सुधार आएगा।












