November 1, 2026 4:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हिमाचल प्रदेश: कुदरत का कहर, भारी बारिश का तांडव, मंडी में मची तबाही

हिमाचल प्रदेश: कुदरत का कहर, भारी बारिश का तांडव, मंडी में मची तबाही

सितंबर 16, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में भी कुदरत का कहर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में बीती रात भारी बारिश का तांडव फिर देखने को मिला। मंडी जिला में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण जमकर तबाही मची। इस बार तबाही का केंद्र धरमपुर बाजार रहा। भारी बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धरमपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

बस स्टैंड में खडी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई। इसके साथ ही कई स्कूटर, बाइक और कार भी तेज़ बहाव में बह गये। खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए। वहीं राजधानी शिमला और आस पास के क्षेत्रों से भी भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन और आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने की खबरें हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal