November 1, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आज DU छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग, 19 सितंबर को आएंगे नतीजे

आज DU छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग, 19 सितंबर को आएंगे नतीजे

आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) का चुनाव होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक माने जाने वाले इस चुनाव में 2.75 लाख से ज्यादा छात्र मतदान करेंगे।

सितंबर 18, नई दिल्ली: आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) का चुनाव होने जा रहा है। डूसू चुनाव अक्सर दिल्ली और उसके बाहर युवा राजनीति की दिशा तय करते हैं। डूसू चुनाव ने केंद्र की राजनीति में भी कई दिग्गज नेता दिए हैं। देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक माने जाने वाले इस चुनाव में 2.75 लाख से ज्यादा छात्र मतदान करेंगे। 

इसके नतीजे तय करेंगे कि आगामी वर्ष के लिए छात्रसंघ का नेतृत्व कौन करेगा। वोटिंग दो पालियों में होगी। दिन की कक्षाओं के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई-आइसा के बीच कड़ा मुकाबला है। आरएसएस समर्थित एबीवीपी के प्रत्याशी आर्यन मान हैं। 

आर्यन मान, एमए लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी बौद्ध अध्ययन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं, वहीं लेफ्ट समर्थित एसएफआई-आइसा से अंजलि इस मुकाबले में उतरी हैं। अंजलि इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की छात्रा हैं। डूसू चुनाव की मतगणना कल 19 सितंबर को होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal