रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा शुक्रवार को मारची गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 18 रोटेरियन्स ने भाग लिया। कुल 300 कंबल जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए। गौरतलब हो
कि हर साल सर्दियों में क्लब तीन अलग-अलग गांवों में इस प्रकार के आयोजन करता है। इस वर्ष यह दूसरा कार्यक्रम था।जबकि तीसरा कार्यक्रम इलाहीबाग गांव में प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं जैसे प्रमुख, मुखिया व ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस परियोजना के मेजवान पीपी रोटेरियन शंभू नाथ सिंह, जो मारची गांव के निवासी हैं। उक्त आयोजन के लिए बेहतरीन व्यवस्था की। कंबल वितरण कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब कंकडबाग पटना के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह व सचिव गोविन्द ने किया।
इसके अलावा, क्लब द्वारा राजेंद्र नगर, रोड नंबर 7 में अनुपयोगी कपड़ों का वितरण भी किया गया। इसमें 88 कपड़े, जिनमें सर्दियों के कपड़े और साड़ियां शामिल थीं, जरूरतमंद पुरुषों और महिलाओं के बीच वितरित किए गए।












