आयुर्वेद केवल एक दवा नहीं, यह जीवन की एक दिशा- श्रीपद नाइक
सितंबर 23, नई दिल्ली: गोवा में 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की् ओर से ‘आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एकीकृत कैंसर विज्ञान अनुसंधान एवं देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया गया। वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया। इसके अलावा स्मार्ट हैकथॉन 2024 के विजेताओं को प्रारंभिक राशि के रूप में अनुदान का वितरण किया किया। वहीं पुस्तकों और आईईसी सामग्रियों का विमोचन भी हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि आयुर्वेद दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि भारत की प्राचीन धरोहर का वैश्विक पुनर्जागरण भी है। उन्होंने कहा कि ये हमें याद दिलाती है कि आयुर्वेद केवल एक दवा नहीं है, यह जीवन की एक दिशा है।












