सितंबर 24, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रमों के दौरान मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स
पर इसको लेकर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से, उनके विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उन्हें मिले विभिन्न उपहारों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। इस नीलामी में भारत की संस्कृति और रचनात्मकता को दर्शाने वाली बेहद रोचक कृतियाँ शामिल हैं। नीलामी से प्राप्त राशि ‘नमामि गंगे’ के लिए दी जाएगी। साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से नीलामी में भाग लेंने का आग्रह किया।












