November 8, 2026 2:05 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ब्रह्मा बाबा को 56 वें पुण्य स्मृति दिवस पर दी गई

श्रद्धांजलि- प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के कई गुण थे, वे त्यागी, तपस्वी और सेवादारी थे और वह हमेशा सकारात्मक आत्म चेतना से भरे रहते थे – गीता दीदी, जिला प्रभारी-प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपतबागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोर्ट रोड भजन विहार गली नंबर 6 स्थित मेडिटेशन सेंटर पर संस्था के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा का 56 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें जिला प्रभारी गीता दीदी ने ब्रह्म बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रह्मा बाबा सभी गुणों से संपन्न थे। वर्ष 1936 से उन्होंने अपने जीवन को पूरी तरह आध्यात्मिकता के लिए समर्पित कर दिया था और वह तन, मन व धन से भगवान की सेवा में लगे रहे। उनके अंदर नम्रता, दिव्यता व सहानुभूति जैसे सभी गुण थे। हम इन गुणों को अपने अंदर धारण कर अपने जीवन को भी प्रकाशमय कर सकते हैं। गीता दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के कई गुण थे, वे त्यागी, तपस्वी और सेवादारी थे। वह हमेशा सकारात्मक आत्म चेतना से भरे रहते थे। वे सभी को ईश्वर की संतान मानते थे और किसी को भी अपने से अलग नहीं देखते थे। ब्रह्मा बाबा अपनी दैनिक दिनचर्या में हर कार्य बहुत ही सहज और सरल रूप से करते थे। उनको देखकर हर किसी को यह आभास होता था कि वह कितने महान है। उन्होंने बाबा की अनेक विशेषताओं को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प दिलाया। पल्लवी दीदी ने कार्यक्रम में आये सभी भाई बहनों का आभार व्यक्त किया। सभी ने ब्रह्मा बाबा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नेशनल अवार्डी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विकास भैया, संजय भैया, निरुपम बहन, बबीता बहन, अनंत भैया, अशोक भैया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण