October 31, 2026 10:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

देशभर में दो सप्ताह तक चलाया गया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस जनजागरूकता अभियान में करीब 10 करोड़ नागरिकों की भागीदारी रही, जबकि 6 करोड़ 50 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिला।

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: देशभर में दो सप्ताह तक चलाया गया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस जनजागरूकता अभियान में करीब 10 करोड़ नागरिकों की भागीदारी रही, जबकि 6 करोड़ 50 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिला।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच और उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान 1.78 करोड़ से अधिक लोगों की हाई ब्लड प्रेशर और 1.72 करोड़ लोगों की डायबिटीज की जांच की गई। साथ ही, महिलाओं के लिए कैंसर जांच में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई—37 लाख से अधिक महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर, 19 लाख से अधिक की सर्वाइकल कैंसर और 96 लाख से अधिक लोगों की ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।

गर्भवती महिलाओं के लिए अभियान के तहत 62 लाख से अधिक प्रसवपूर्व जांच की गईं, वहीं बच्चों के लिए 1 करोड़ 43 लाख से अधिक जीवन रक्षक टीके लगाए गए।

इसके अलावा, 1.51 करोड़ लोगों की एनीमिया की जांच तथा 85 लाख से अधिक टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग भी की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी अहम कदम उठाए गए। अभियान के दौरान 2 लाख 68 हजार ‘निक्षय मित्र’, 4 लाख 30 हजार रक्तदाता पंजीकृत हुए और 10 लाख 69 हजार आयुष्मान भारत/प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) कार्ड भी जारी किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण