October 31, 2026 10:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ उद्घाटन, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ उद्घाटन, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

यूपी के बुलंदशहर में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सासंद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन यमुनापुरम स्टेडियम में किया गया। भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया और भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ग्रामीण प्रतिभागियों के बीच फुटबॉल खेल की शुरुआत हुई। डॉ. भोला सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह चौथा सांसद खेल महोत्सव हो रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। इससे युवा स्वस्थ रहेंगे, खेलों में मुकाम हासिल करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। तीन चरणों में होने वाले इस महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा। इसमें कबड्डी, कुश्ती, जूडो, कराटे, खो-खो, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक और लांग जंप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि ग्रामीण युवा जो अपनी प्रतिभा गांव तक सीमित रह जाती थी, उन्हें अब बेहतर प्लेटफॉर्म मिले और वे खेलों में पहचान बना सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal