October 31, 2026 10:27 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: एक लाख का इनामी मेहताब ढेर, साथी फरार, पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: एक लाख का इनामी मेहताब ढेर, साथी फरार, पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर में थाना बुढ़ाना क्षेत्र के जोला रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो बदमाश इलाके में आ रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश मेहताब गोली लगने से घायल हुआ और अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया। इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मेहताब के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक 9 एमएम पिस्तौल, 38 बोर रिवॉल्वर, डेढ़ किलो चांदी और तीन तोला सोना बरामद हुआ, जो सर्राफा व्यापारी से लूटा गया था। मुठभेड़ में उसका साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मेहताब पर लूट और डकैती के 18 मुकदमे दर्ज थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal