October 31, 2026 8:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, छप्पर के घर में चार बच्चों संग रह रही गरीब परिवार

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, छप्पर के घर में चार बच्चों संग रह रही गरीब परिवार
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)
प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है। तहसील उतरौला के रेहरा बाजार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जिगनी/जिगना, पोस्ट मददौ चौरा निवासी गुड़ना पत्नी नन्दकिशोर आज भी अपने परिवार के साथ कच्चे-छप्पर के मकान में जीवन गुजारने को मजबूर है।

अनुसूचित जाति से आने वाली गुड़ना के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति-पत्नी मेहनत-मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। घर पूरी तरह घास-फूस और छप्पर का बना हुआ है, जिससे बारिश और आंधी-पानी में अक्सर परिवार को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

पीड़िता ने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को लिखित आवेदन दिया, लेकिन आज तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गुड़ना ने बताया कि—
“हम गरीब हैं, चार बच्चे हैं, छप्पर में रह रहे हैं। प्रधान और अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।”

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लापरवाह अधिकारियों और जिम्मेदारों की अनदेखी से गरीब आज भी छप्पर में रहने को विवश हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal