October 31, 2026 9:46 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

देश सेवा के 24 साल पूरे, अमित शाह ने PM मोदी को दी बधाई

देश सेवा के 24 साल पूरे, अमित शाह ने PM मोदी को दी बधाई

मुख्य सम्बाददाता सुनहरा संसार दिल्ली
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवैधानिक पद पर रहते हुए देश सेवा के संकल्प के 24 साल पूरे होने पर उन्हे बधाई दी है।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित 24 वर्ष! यह दिन पूरे देश के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, जब निःस्वार्थ भाव से जनसेवा को समर्पित एक कर्मयोगी ने संवैधानिक शपथ लेकर लोगों की समस्याओं को अपना मानकर उनका निवारण शुरू किया और ये समस्याएँ इतिहास बनती चली गईं।

उन्होंने आगे लिखा कि इन 24 वर्षों में, चाहे गुजरात के किसानों, महिलाओं, उद्योग और शिक्षा का कायाकल्प करना हो या फिर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सुरक्षा, गरीबों के कल्याण और पिछड़े, दलित व जनजातीय समुदाय सहित सभी वर्गों का उत्थान करना हो, मोदी जी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब विजन ‘राष्ट्रप्रथम’ हो और मिशन ‘विकसित भारत’, तब एक नेतृत्व कैसे करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal