सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, गाजियाबाद।
दिनांक: 22/01/2025
प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा का प्रतीक के रूप में मनाया जायेगा उत्तर प्रदेश दिवस—2025: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल
समारोह में होगा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों और उपलब्धियों के सम्मान का संगम: श्री अभिनव गोपाल
आम जनता, स्कूल, कॉलेज के छात्र—छात्रायें सहित अन्य गणमान्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर ले सकती हैं प्रदेश की प्रगति व योजनाओं की जानकारियां
उत्तर प्रदेश की विविध संस्कृति को दर्शाने वाली शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन: श्री अभिनव गोपाल
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जाने प्रदेश की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत व योजनाएं: मुख्य विकास अधिकारी
गाजियाबाद। 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस—2025 के शुभ अवसर पर हिन्दी भवन लोहिया नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया जोयगा, यह समारोह 25 जनवरी 2025 (राष्ट्रीय पर्यटन दिवस व मतदाता जागरूकता दिवस) को भी मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम की थीम: विकास व विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश पर रहेगा।
इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, और हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जायेगा। इसमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जायेगा। सन् 2025 में, यह दिन खास महत्व रखेगा क्योंकि उसी समय प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का भी आयोजन किया जा रहा है, जो 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। उत्तर प्रदेश दिवस 2025, राज्यवासियों के लिए अपनी पहचान और गौरव को मनाने का एक अद्भुत अवसर होगा। गाज़ियाबाद में उत्तर प्रदेश दिवस—2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा का प्रतीक होगा। यह आयोजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों और उपलब्धियों के सम्मान का संगम होगा।
जानकारियों से भरपूर होंगें स्टॉल्स
विभिन्न विभागों द्वारा उनकी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनियां लगाई जायेगी, जो कि उत्तर प्रदेश के विकास और प्रगति को दर्शाएंगी। इसके साथ ही समाज कल्याण, बालिका दिवस, मिशन शक्ति (प्रोबेशन विभाग), डीआईओएस – अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष, उद्योग का ओडीओपी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और इन्वेस्ट यूपी जैसे विभागों के विशेष स्टॉल्स लगायें जायेंगे। सरकारी योजनाओं से संबंधित पोस्टर्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे। आम जनता, स्कूल, कॉलेज के छात्र—छात्रायें सहित अन्य गणमान्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदेश की प्रगति व योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम:
उत्तर प्रदेश की विविध संस्कृति को दर्शाने वाले 7 शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
सम्मान एवं पुरस्कार वितरण:
प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
इस वर्ष की थीम विकास व विरासत:
प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश प्रदेश की परंपराओं और आधुनिकता के बीच संतुलन को दर्शाती है। यह आयोजन प्रदेश की जनता को इसके विकास और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति प्रेरित करेगा।
हम सभी मीडिया प्रतिनिधियों को इस आयोजन को कवर करने और उत्तर प्रदेश की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।












