June 13, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुरुकुल खेड़ा खुर्द का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

गुरुकुल खेड़ा खुर्द का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जेवर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानन्द के नाम पर रखा जाए -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

दिल्ली,मंगलवार 14 अप्रैल 2026,दिल्ली देहात के गुरुकुल खेड़ा खुर्द का वार्षिकोत्सव सोल्लास सम्पन्न हुआ,आचार्य सुधांशु जी ने यज्ञ सम्पन्न करवाया।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती युग प्रवर्तक थे।स्वदेशी का उद्घोष
उन्होंने सबसे पहले दिया था उनसे प्रेरणा लेकर अनेको नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े महर्षि दयानन्द ने तर्क शक्ति का विकास किया और लोगों के सोचने समझने की दिशा ही बदल डाली सामाजिक कुरीतियों व रुढियों पर सीधा प्रहार किया वह सत्य के प्रहरी थे।अतः केंद्र सरकार से मांग है कि जेवर हवाईअड्डे का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर रखा जाए य़ह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ग्रहण करेगी।

दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंदिराज ने कहा कि आज गुरुकुल
शिक्षा पद्धति की आवश्यकता है जिससे चरित्रवान युवा तैयार होंगे जो माँ भारती की रक्षा करेंगे उन्होंने कहा कि आर्य समाज को अपने कार्यक्रम को जन तक पहुंचाना होगा।

गुरुकुल के प्रधान चौधरी ब्रह्म प्रकाश मान ने कहा कि गुरुकुल में 200 गाय है और 125 विद्यार्थी निःशुल्क शिक्षा पा रहे हैं।इस अवसर पर प्रणवीर आर्य, राजकुमार शास्त्री, एसीपी जितेन्द्र आचार्य, सत्यवीर शर्मा के प्रवंचन हुए।

प्रमुख रूप से अरुण आर्य,रोहित कुमार,अवधेश प्रताप सिंह, राम कृष्ण शास्त्री, भोपाल सिंह आर्य, बृजेश आर्य, राधा कांत शास्त्री, अंजू जावा, सोहनलाल मुखी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें