April 17, 2026 2:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वोट कटने का मुद्दा चिंता का विषय: शफी देहलवी

वोट कटने का मुद्दा चिंता का विषय: शफी देहलवी*
सुषमा रानी
नई दिल्ली। जनगणना के 33 प्रश्नों और एसआईआर जैसी योजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश व बंगाल में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर वोट कटने की आशंका पर चिंता जताई गई। मिशन एज्युकेशन द्वारा दीन दुनिया हाउस, जामा मस्जिद के निकट आयोजित जागरूकता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शफी देहलवी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था संवैधानिक, शैक्षणिक और नागरिक ढांचे को कमजोर कर रही है।

फजलुर्रहमान कुरेशी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। देहलवी ने सभी संगठनों से अपील की कि वे कानून व शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक करें और सहायता अभियान चलाएं। मुख्य अतिथि डॉ. तसलीम रहमानी ने सरकार पर नागरिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया, जबकि मौलाना जावेद कासमी ने धार्मिक सभाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाने की बात कही।

सभा में डॉ. फहीम बेग, डॉ. सीमा आबिद, मोहम्मद तकी सहित अन्य वक्ताओं ने जनगणना व एसआईआर की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी तथा शहरभर में सहायता शिविर लगाने की घोषणा की। पूर्व पार्षद अजहर शगूफा ने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता महमूद प्राचा ने एसआईआर को लेकर सवाल उठाते हुए जनता से जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अरशद फहमी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें