April 18, 2026 7:10 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

‘मायसा’ के लिए रश्मिका का एक्शन ट्रांसफॉर्मेशन

‘मायसा’ के लिए रश्मिका का एक्शन ट्रांसफॉर्मेशन

मुख्य संवाददाता
‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म मायसा के लिए अब तक के सबसे अलग और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। डेब्यू डायरेक्टर रवींद्र पुले के डायरेक्ट में बन रही इस एक्शन ड्रामा फिल्म में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसमें इमोशनल डेप्थ के साथ जबरदस्त फिजिकल स्ट्रेंथ की जरूरत है।

अपने रोल को पूरी तरह से वाइब्रेंट बनाने के लिए रश्मिका इन दिनों बैंकॉक में इंटेंस ट्रेनिंग ले रही हैं। इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर एंडी लॉन्ग की देखरेख में वह रोजाना करीब 8 घंटे तक स्टंट, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-स्पीड एक्शन की ट्रेनिंग कर रही हैं। उनकी ट्रेनिंग ने उनके लुक और पर्सनैलिटी दोनों में बड़ा बदलाव ला दिया है, जो इस फिल्म में साफ नजर आएगा।

फिल्म का अगला अहम शेड्यूल जल्द ही केरल में शुरू होगा, जहां 16 दिनों तक बड़े पैमाने पर एक्शन सी म्यूनिख शूट किए जाएंगे। रश्मिका की मौजूदा तैयारी खास तौर पर इसी हिस्से को ध्यान में रखकर की जा रही है।

फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सिनेमैटोग्राफी श्रेयस कृष्णा संभाल रहे हैं और संगीत जेक्स बेजॉय ने दिया है।

रश्मिका के लिए ‘मायासा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है, जिसमें वह अपनी सॉफ्ट इमेज से निकलकर एक मजबूत एक्शन स्टार के रूप में उभरने की तैयारी में हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: पारिवारिक पुरुषों द्वारा नेतृत्व में दखलअंदाजी,न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होगा, बल्कि पारिवारिक संबंधों में भी तनाव उत्पन्न कर सकता है -सख्त अपराधिक सज़ा का प्रावधान जरूरी

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: पारिवारिक पुरुषों द्वारा नेतृत्व में दखलअंदाजी,न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होगा, बल्कि पारिवारिक संबंधों में भी तनाव उत्पन्न कर सकता है -सख्त अपराधिक सज़ा का प्रावधान जरूरी