बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा रेलवे स्टेशन बुरहानपुर पर भारत देश में आने जाने वाले रेल यात्रियों को ठन्डे पेयजल का वितरण रेलवे विभाग के बुरहानपुर प्रबंधक विनय मेहता एवं मुख्य टिकिट निरीक्षक शकील अहमद की उपस्थिति में संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक महेंद्र जैन ,संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , उपाध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा , एवं कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , रजनी गट्टानी , आर एस ठाकुर , देवचंद शर्मा , विनय सूर्यवंशी के द्वारा ठंडा पेयजल यात्रियों को वितरित किया गया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेलवे स्टेशन प्रबधक बुरहानपुर विनय मेहता ने कहा की आपकी संस्था द्वारा विगत कई वर्षो से रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था में सहयोग एवं जो जल वितरण का कार्य यात्रियों के लिए किया जा रहा है इस पुनीत कार्य से बढ़कर कोई कार्य नही है l संस्था के संरक्षक एवं संस्थापक महेंद्र जैन ने कहा की जल है तो कल है, कल है तो जीवन है क्योकि जल ही एक एसा माध्यम है जो मानव तो मानव मूक प्राणियों की प्यास को तृप्त करता है l कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलूजा ने जन जन से यह आव्हान किया है की जल को प्राप्त करने के लिए पौधारोपण बहुत आवश्यक है इसीलिए ज्यादा से जयादा पौधे लगाने का कार्य हम सभी करे l संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने देश वासियों से कहा की पानी को हम उतना ही इस्तमाल करे जितनी आवश्यकता है क्योकि पानी बचाना वर्तमान समय की महती आवश्यकता है l अंत में संस्था उपाध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया l












