June 13, 2026 5:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जाग उठा है देश का सोया अभिमान विषय पर गोष्ठी सम्पन्न

भारत राष्ट्रों उत्थान की और अग्रसर-आर्य रविदेव गुप्ता

गाजियाबाद,बुधवार 20 मई 2026,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में जाग उठा है देश का सोया अभिमान विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 781 वाँ वेबीनार था।

वैदिक प्रवक्ता आर्य रविदेव गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद से राष्ट्रीय स्वाभिमान जागृत हुआ है।श्रीराम मंदिर विवाद, तीन तलाक‌,धारा 370 और अब भोजशाला आदि असम्भव लगनेवाले मुद्दे हल हुए हैं।अब तो नक्सलवाद भी समाप्त होने को हैंl 2014 के बाद से हिन्दू स्वाभिमान जागृत हुआ है लेकिन हिंदुओं को केवल पुलिस के भरोसे नहीं रहना अपितु स्वयं को भी आत्मरक्षार्थ सक्षम बनाना है।

मुख्य अतिथि ओम सपरा ने कहा कि काम तो हुए है लेकिन अभी बहुत कार्य बाकी है जैसे गौ हत्या बंदी आदि मुद्दों पर कार्य करना शेष है।अध्यक्ष राजेश मेहंदीरत्ता ने भी हुए कार्यो की सराहना की,परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि सितारों से आगे जहां और भी हैं।प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

गायिका कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा,प्रवीना ठक्कर, कमला हंस, रविन्द्र गुप्ता,प्रतिभा खुराना,सुधीर बंसल आदि ने मधुर भजन सुनाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें