June 13, 2026 2:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

तीसरे बड़े मंगल पर सहादतगंज रामपथ में सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन

अयोध्या। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर सहादतगंज स्थित रामपथ पर राम गोस्वामी के सौजन्य से श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के साथ सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
राम गोस्वामी ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व हनुमान भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर सेवा और भक्ति के माध्यम से जनकल्याण की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें