October 17, 2026 5:55 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुरानी दिल्ली में गूंजी देशभक्ति, हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पुरानी दिल्ली में गूंजी देशभक्ति, हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

नई दिल्ली, 10 अगस्त। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा की ओर से सोमवार को पुरानी दिल्ली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में चांदनी चौक टाउन हॉल से हौज काजी तक निकली यात्रा में चांदनी चौक सांसद प्रवीन खंडेलवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग को तिरंगे झंडों और तोरणद्वारों से सजाया गया था।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लाल किला केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब में मंदिर की घंटी और मस्जिद की अजान साथ गूंजती है तथा विभिन्न धर्मों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। यही एकता तिरंगे की भावना का वास्तविक स्वरूप है।

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और एकता व भाईचारे का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें