November 8, 2026 2:40 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

इस बार किसकी होगी दिल्ली? केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोक रहे प्रवेश वर्मा ने दिया जवाब

Parvesh Verma, Parvesh Verma Interview, Parvesh Verma Interview Latest

Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में प्रवेश वर्मा।

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनावों के तहत मतदान होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 5 फरवरी को मतदान होना है जबकि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। चुनावों के पहले इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने शिरकत की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं और AAP सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि इस बार न सिर्फ दिल्ली में बीजेपी की सरकार आएगी, बल्कि नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की जमानत भी जब्त होगी।

‘नई दिल्ली सीट पर इस बार 20 हजार नए वोटर’

जब प्रवेश वर्मा से कहा गया कि अरविंद केजरीवाल ने उन पर वोटर लिस्ट के साथ फ्रॉड करने, वोटरों का नाम कटवाने का आरोप लगाया है, तब उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार करीब 20 हजार नए वोटर हैं। पिछली बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 1 लाख 46 हजार वोट थे। इस बार इस सीट पर 1 लाख 9 हजार वोट हैं। पिछले 5 साल में नई दिल्ली सीट पर 60 हजार वोट कटे हैं। वोट कटने या जुड़ने के लिए प्रूफ चाहिए होता है। आम आदमी पार्टी के विधायक, सांसद और बाकी के नेता डीएम के ऑफिस जाकर उन्हें धमकाते हैं कि उन्हें चुनाव के बाद देखेंगे।’

केजरीवाल के इल्जामों पर वर्मा ने दी प्रतिक्रिया

अरविंद केजरीवाल के इल्जामों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘मेरी संस्था के अकाउंट का पैसा है। अगर मुझसे इलेक्शन कमीशन पूछेगा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पूछेगा तो मैं उनको जवाब दूंगा, अपना अकाउंट दिखाऊंगा, अपनी संस्था का अकाउंट दिखाऊंगा। वह कह रहे हैं कि मुझे वोट तो और मैं आपको 2100 रुपये दूंगा, तब तो ठीक है, और मैं अगर इलेक्शन के नोटिफिकेशन से पहले, अपने नामांकन से पहले अपनी संस्था के माध्यम महिलाओं को सम्मान देना शुरू करता हूं तो यह गलत कैसे हो सकता है?’

‘नई दिल्ली में केजरीवाल की जमानत जब्त होगी’

एक सवाल के जवाब में प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘दिल्ली में 8 फरवरी को कमल खिलने वाला है। दीवारों पर लिखा जा चुका है। अरविंद केजरीवाल को अपनी हार नजर आ रही है। इस बार नई दिल्ली में उनकी जमानत जब्त होनी तय है। सारे लोग मुझसे कह रहे हैं यह चुनाव मुझे नहीं लड़ना, बल्कि वे मेरे साथ लड़ेंगे। पहले तो अरविंद केजरीवाल कहते थे कि मुझे कोई काम नहीं करने देते, फिर कहते हैं कि मैं यह करूंगा, वह करूंगा। जब केजरीवाल को कोई काम ही नहीं करने देता तो वह ये सब काम कैसे करेंगे।’

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण