November 8, 2026 2:40 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में पूर्वांचलियों के अपमान पर सियासी घमासान, केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी का हल्ला बोल

BJP members carrying out 'Purvanchal Samman March' reach AAP National Convenor Arvind Kejriwal's res

Image Source : PTI
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के चुनावों के तारीख की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी होंगे। इस बीच पूर्वांचली वोटरों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ चुकी है। ऐसे पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ने अशोक रोड से अरविंद केजरीवाल के आवास तक ‘पूर्वांचल सम्मान मार्च’ निकाला है। अरविंद केजरीवाल के फिरोज शाह रोड स्थिति आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा धरना पार्टी बन गई है।

हिरासत में गए भाजपा कार्यकर्ता

बता दें कि विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। साथ ही दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में भी लिया है। बता दें कि दिल्ली में जब से चुनाव के तारीख की घोषणा हुई है, तभी से ही चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। ऐसे में बीते दिनों आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि पूर्वांचल के लोगों का वोट वोटर लिस्ट से भाजपा कटवा रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल द्वारा भी इसपर टिप्पणी की गई थी। ऐसे में लगातार बयानबाजी की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में पूर्वांचल का एक बड़ा तबका है जो दिल्ली में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

पूर्वांचली वोटरों पर छिड़ा घमासान

पूर्वांचली वोटरों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बयान देते हुए कहा कि मैं दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा था, तब मनोज तिवारी कहां थे। पूर्वांचल मोर्चा कहां था? जब मेरे निर्वाचन क्षेत्र में छठ घाट तोड़ा गया, तब मनोज तिवारी कहां थे? हमने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की ताकि बताया जा सके कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, क्योंकि वे AAP को वोट देते हैं।” बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्वांचल के वोटरों को साधने का प्रयास कर रहा है। लेकिन भाजपा का कहना है कि पूर्वांचल के वोटरों का अपमान आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने किया है।

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण