थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
दिनांक 14.01.2025 को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि ससुराल पक्ष द्वारा वादी की पुत्री से दहेज की मांग करना व दहेज न देने पर वादी की पुत्री को जहरीला पदार्थ पिला देना जिससे उसकी मृत्यु हो जाना । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल अभियुक्त 1.प्रेमशंकर (पति) 2. हिमांशू उर्फ थान सिह (देवर) 3. अरविन्द (देवर) पुत्र चन्द्रपाल 4. पाहल (देवरानी) पत्नी हिमांशू उर्फ थान सिंह निवासीगण सिरोदी अंगदपुर थाना मीरगंज जिला बरेली हाल निवासी नवादा थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद के विरुद्ध धारा 85/80 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई ।
तत्पश्चात आज दिनांक 17.01.2025 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त 1.प्रेमशंकर (पति ) पुत्र चन्द्रपाल उम्र करीब 28 वर्ष 2. हिमांशू उर्फ थान सिह (देवर) उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण नवादा थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद को नवादा कट के सामने से गिरफ्तार किया गया ।
। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।












