गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मतदाता दिवस को लेकर जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और मतदाता सूची में बेहतर सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यदि हम मतदाता सूची में बेहतर सुधार करेंगे और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते रहेंगे तो जनपद के मतदान प्रतिशत में सकारात्मक सुधार आयेंगे। हमें जमीनी स्तर पर कार्य करना है और अपने—अपने ब्लॉक एवं क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ सहित अन्य अधिकारियों की मॉनीटरिंग करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा—निर्देश देने हैं, समयनुसार स्वयं भी जांच व निरीक्षण करना चाहिए। हमें मतदाताओं को सिर्फ मतदाता दिवस के दिन ही नहीं अपितू अन्य दिवस पर भी मतदान की महत्ता के प्रति जागरूक करना है।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल, एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीएम एल/एल श्री विवेक मिश्र सहित अन्य गणमान्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












