प्रयागराज। प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में गीता प्रेस के शिविर के टेंटों में भीषण आग लग गई। दूर-दूर तक लपटें और धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई देने लगे। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थित हो गई लेकिन फिर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में लगी है। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 3 सिलेंडर के फटने से घटना विकराल रूप धारण कर लिया है,मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।20 से 25 टेंट जल गए हैं जानकारी के मुताबिक, शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 स्थित दिगंबर अनी अखाड़ें में प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान भीषण आग लग गई। टेंटों में रखे तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। 20 से 25 टेंट खाक हो गए।












