गाजियाबाद 23.01.2025 संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने की थीम” सहकारिता द्वारा बेहतर भविष्य का निर्माण” पर कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया
विकास भवन में श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला विकास सहकारी समिति गाजियाबाद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने की थीम” सहकारिता द्वारा बेहतर भविष्य का निर्माण” पर कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीण अंचलो में स्थापित जनपद गाजियाबाद की 24 बी-पैक्स पर निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय करने तथा मृतक सदस्यों के आश्रितों को बी-पैक्स का सदस्य बनाने तथा उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना से आच्छादित करने, ग्रामीण की दुग्ध समितियों, मत्स्य एवं पशुपालन के अन्तर्गत डेयरी योजना के अन्तर्गत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, ग्रामीण स्तर पर गोष्ठीयों का आयोजन करना। आयोजित गोष्ठी में ग्राम के नवयुवक एवं नवयुवती/महिलाओं की सहभातिगा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। आयोजित गोष्ठीयों को ग्रामीण स्तर पर आयोजित किये जाने तथा गोष्ठीयों में माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सहकारी बैंक लि० गाजियाबाद एवं नाबार्ड के अधिकारियों द्वारा विविधीकरण योजनान्तर्गत स्वरोजगार हेतु न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। मत्स्य पालन की विकास खण्ड भोजपुर क्षेत्र में दो सहकारी समितियों का गठन किया जाने पर चर्चा की गई। बैठक में श्री उमेश कुमार तिवारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजियाबाद, श्री रमेश चन्द्र उपमहाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक लि० गाजियाबाद एवं श्रीमती अलका डीडीएम नाबार्ड उपस्थित रही।












