November 8, 2026 1:38 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सड़क पर गाड़ी चलाते समय यातयात नियम का पालन करें- ग्रामीण एसपी

रिपोर्ट अनमोल कुमारपटना

भारत पटना के तत्वावधान में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने लोगो को जागरूक किया । मौके पर उपस्थित विक्रम सिहाग ग्रामीण एसपी पटना ने वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने का अपील किया है । वही हेलमेट के फीता खुला वाइक सवार को फीता लगाया गया साथ ही माला पहनाकर चेतावनी भी दिया गया । उन्होंने कहा कि यातायात नियम का पालन कर हम सड़क दुर्घटना में काफी कमी ला सकते है । दुर्घटना से देर भली है । नबालिग गाड़ी चलाते पकड़े जायेगे तो कटेगा चलान और अविभाक होंगे दोषी । निर्धारित गति में ही वाहन चलाये , नशा सेवन कर कदापि वाहन न चलाये । वहीँ फाउंडेशन के संयोजक शिशुपाल कुमार ने बताया कि 17 से 23 जनवरी 2025 तक पटना के सभी प्रखंडो में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने सभी युवा क्लब को इस इस अभियान में जुड़ने का अपील किया है। वहीं फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि दुर्घटना से देर भली है । हम यातायात नियम को पालन कर बहुत हद तक दुर्घटना से बच सकते है । हमेशा हेलमेट लगाकर मोटरसायकिल चलाये , कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें । बेबजह हॉर्न न बनाये , जेवरा क्रॉसिंग का हमेशा ध्यान रखें। वाहन चलाते समय वुजूर्ग और बच्चों का सहयोग करें ।दुर्घटना ग्रस्त लोगों को तुरंत अस्पताल पहुचाये । वाहन को प्रदूषण मुक्त रखें ।थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने लोगो से अपील किया कि यातायात नियम का पालन करे घर से हेलमेट लेकर ही निकले , टैक्टर और ऑटो में तेज आवाज में बजा नही बजाये । लहरिया कट वाईकर्स पर होगी सख्ती ।मौके पर धर्मवीर कुमार , चंचल कुमारी, प्रीति कुमारी , राउंसि कुमार, देवानंद कुमार, समेत दर्जनों स्वयंसेवक ने भाग लिया । वहीँ दूसरी ओर हाई स्कूल खुसरूपुर में दो सौ शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया । मौके पर थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ,रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्राचार्य वीणा कुमारी, एनसीसी के एनो आशीष आनंद, संतोष कुमार, शिवेंद्र कुमार झा , मधुरिमा कुमारी, सुनील कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण