November 8, 2026 1:26 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।

सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्त प्रदर्शन दिखाते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया

उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ उपक्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई द्वारा किया गया।

खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में आज तीसरे दिन दिनांक 24 जनवरी 2025 को उत्तर-प्रदेश दिवस-2025 के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट बालक वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ उपक्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद के स्कूल/स्टेडियम व संस्था आदि के बालक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन में सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्त प्रदर्शन दिखाते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई द्वारा विजेता व उपविजेता स्थान प्राप्त करने वाली टीमों / प्रतियोगियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता व प्रतियोगिता का संचालन सुश्री पूनम विश्नोई उपक्रीड़ाधिकारी, द्वारा किया गया। क्रिकेट बालक वर्ग में जनपद की निम्नलिखित 06 टीमों ने प्रतिभाग किया -1-महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद,2-एस०आर०सी०ए०गाजियाबाद3-एस०एस०त्ती०ए० मोदीनगर, 4-वी०सी०ए० गाजियाबाद,5 डी०ए०वी० साहिबाबाद6-यू०एम०सी०ए० मोदीनगरक्रिकेट बालक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 23 जनवरी, 2025 को किया गया, जिसका फाइनल मैच आज दिनांक 24.01.2025 को एस०आर०सी०ए०गाजियाबाद व महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया जिसमें विजेता टीम एस०आर०सी०ए० गाजियाबाद की ओर से यश ठाकुर मैन ऑफ दा मैच रहे इन्होने 17 बोल पर 29 रन बनाकर नॉट आउट हुए टीम में अन्य खिलाडी एकमदीप ने नॉटआउट 30 रन, मयंक भाटी, आदित्य, देव, अनुज, शिवांश, दुष्यन्त, निशांत भाटी, वेदान्त, श्रीयांश माथुर, अकमल, अभय, विवान राज तिवारी, सक्षम, मनीष रहे। वहीं उपविजेता टीम महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद के कफतान सौर्य रहे इन्होने नॉटआउट 06 की पारी, शिवम ने 13 रन की पारी खेली, अनुज, यश, कृष्णा, इंशन्त, आदित्य कुमार, आर्यवृत मनी, अनुभव, जयप्रकाश, शिवम, वरूण, आदर्श, सूरज, काव्य एवं अविनाश रहें।प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को खेल विभाग की ओर से मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर इस अवसर पर श्री विपिन, श्री सत्यवीर डबास जी कु० प्रिया, अंशकालक क्रिकेट प्रशिक्षक व श्रीगती देवकी रानी कार्यालय सहायक, श्री राजन कुमार बॉक्सिंग, श्री सुमित फुटबाल, श्रीमती दीक्षा शर्मा पावरलिफटिंग, कु० अंजूम कुश्ती अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहें। आगामी प्रतियोगिताओं के चलते दिनांक 25 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस / मतदाता जागरूकता दिवस एवं दिनांक 26 जनवरी, 2025 को गणतन्त दिवस के शुभ अवसर पर बॉक्सिंग, फुटबाल, बालक वर्ग में तथा महिला/पुरूष वर्ग में साईकिल रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण