November 8, 2026 1:26 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बेगूसराय में पांच पत्रकारों पर हुए फर्जी एफआईआर दर्ज के बाद आक्रोशित है पत्रकार एवं राजनेता

भारतीय ग्रामीण ग्रामीण पत्रकार संघने इस मामले का जोरदार विरोध किया

बेगूसराय के पांच पत्रकारों की उनके फोन नंबर से चिन्हित कर उनके ऊपर मामला दर्ज करवाया गया है ।यह मामला मटिहानी प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद के द्वारा 21 जनवरी को थाना में आवेदन देकर दर्ज करवाई गई है। जिसे साइबर थाना बेगूसराय के द्वारा दर्ज कर लिया गया है। उक्त आवेदन में यह वर्णन किया गया है की प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो 18 जनवरी को बेगूसराय आए थे ।जहां उनके द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर बयान दिया गया था। जिसे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से दिखाया गया और इस आधार पर पांच पत्रकारों के मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है। इसके अलावा अन्य पत्रकारों पर मामला दर्ज करवाया गया है। इसको लेकर बेगूसराय जिला में तमाम पत्रकारों ने संयुक्त तत्वाधान में बैठक आयोजित की इसके अतिरिक्त शीर्ष राजनीति करने वाले जो लोग हैं वह लोग भी काफी आक्रोशित हैं ।जहां एक तरफ पत्रकारों ने बैठक करके संघर्ष समिति का गठन किया है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की योजना बनाई है वहीं राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके अधिकारियों को भी खरी खोटी सुनाई है।
दूसरे तरफ भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार ने मटिहानी के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अतुल प्रसाद पर सरकार से त्वरित कार्यवाही करते हुए निलंबित करने और पांच पत्रकारों पर हुए फर्जी केस वापस लेने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण