पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद दिनांक: 27/01/2025क्राइम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के वाँछित / 25-25 हजार रूपये के पुरूस्कार घोषित दो अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का करीब 25 लाख रूपये का माल बरामदक्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा जिओ व एयरटेल कम्पनी के मोबाइल टावरों से आर0आर0 यूनिट, बैट्री व अन्य इलैक्ट्रानिक डिवाईस चोरी करने वाले गिरोह के 07 सदस्यों को पूर्व में थाना वेवसिटी गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जिनके कब्जे से भारी मात्रा में आर0आर0यू0, बी0बी0यू0 व अन्य उपकरण व चोरी करने मे प्रयुक्त गाडियाँ बरामद हुई थी। यह गिरोह गाजियाबाद, दिल्ली एन0सी0आर क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब व मध्यप्रदेश में जिओ व एयरटेल कम्पनी के मोबाइल टावरों से आर0आर0 यूनिट, बैट्री व अन्य इलैक्ट्रानिक डिवाईस चोरी कर उसे भारी दामों मे विदेशों में बेचते थे । दिनाँक-26/01/2025 को उक्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य तथा थाना वेव सिटी से वाँछित / पुरूस्कार घोषित शातिर 02 अभियुक्त कासिम व गोल्डी उर्फ फरहान को थाना वेवसिटी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गयी है, गिरफ्तार अभियुक्तो से मोबाइल टावरों से चोरी 02 रेडियो रिसीवर यूनिट व 04 बेसबैण्ड यूनिट बरामद हुई है। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है । गिरफ्तार अभियुक्तो की गिरफ्तारी पर डी0सी0पी0 ग्रामीण गाजियाबाद द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरूस्कार पूर्व से घोषित है ।












