November 7, 2026 11:51 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

युवा उत्सब के रूप में मनाया गया सुब्बा राव की जयंती

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ एसएन सुब्बाराव उर्फ भाई जी की 96वें जन्मदिवस, 7 फरवरी को युवा उत्सव के रूप में फाउंडेशन परिषर गोविंदपुर , पटना में मनाया गया । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने चित्र पर माल्यार्पण किया ।. फाउंडेशन की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना, सेमिनार, कार्यशाला एवं जनसभाएं आयोजित किया जा रहा है तथा महात्मा गांधी का भाई जी के कार्यों पर प्रभाव इस पर व्यापक चर्चा हुआ ।
डॉ एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) एक ऐसी विभूति थे, जिन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया अपितु भारत की आजादी के बाद कांग्रेस सेवा दल जैसे संगठनों में एक नई ऊर्जा देने का काम किया. यह उनका ही परिणाम था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना हुई. 1972-76 के समय में विनोबा भावे जी एवं जयप्रकाश जी के आव्हान पर भाई जी ने 654 डाकूयों का जौरा मध्य प्रदेश में समर्पण करवाया था! बाद में भाई जी ने एक गैर राजनीतिक- गैर सरकारी संगठन “राष्ट्रीय युवा योजना” की स्थापना की, जिसने देशभर में हजारों राष्ट्रीय एकता युवा शिविरों का आयोजन किया. उन्होंने विदेशों में जाकर भी महात्मा गांधी और जय जगत के उदात्त विचारों को लोगों में फैलाया.
भाई जी एक महान व्यक्तित्व थे जिनके जीवन, कार्यों और संदेश को स्मरण करते हुए युवाओं से अपील किया है कि प्रेम शांति भाईचारा और राष्ट्रीय एकता अखंडता को अक्षुण्य बनाने के जात पात और धर्म के भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आये । मौके पर अजय कुमार, मुकेश कुमार , देवानंद कुमार समेत दर्जनों शांति दूत मौजूद रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण