समीक्षा बैठक के निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर सर्वप्रथम प्रगति की समीक्षा की गई
डीबीटी प्रक्रिया मे बाधक सीडिड बैंक खाता को पोस्ट ऑफिस खाता खुलवाने का कैंप लगाने के दिए निर्देश ।
मुख्य विकास अधिकारी
गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी की अध्यक्षता में विकास भवन गाजियाबाद के दुर्गावती देवी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की माह फरवरी, की प्रथम समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
पिछले माह की समीक्षा बैठक के निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर सर्वप्रथम प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें एआरपी के चयन में कठोर मानको का अनुपालन स्वयं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा करने, डीबीटी प्रक्रिया मे बाधक सीडिड बैंक खाता को पोस्ट ऑफिस खाता खुलवाने का कैंप लगाने की समीक्षा की। सीडीओ महोदय ने निर्देश दिया कि अपार आईडी को प्राथमिकता के स्तर पर बनवायें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालयों में उपस्तिथि को बेहतर करने, स्पॉट एसेसमेंट को शत प्रतिशत पूर्ण करने, सहयोगात्मक पर्यवेक्षक की वैलिड विजिट करने, नए एआरपी के चयन के आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी, तक पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियो को दिया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा
जनपद में आरटीई के अंतर्गत प्रगति का विश्लेषण भी किया गया।
बैठक में डायट उपप्राचार्या ज्योति दीक्षित, वरिष्ठ प्रवक्ता शाहीन, बीएसए ओ. पी. यादव, माध्यमिक शिक्षा डीसी पवन भाटी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी कविता चौहान, नरेंद्र कुमार, महिमा, सर्वेश कुमार, इशक लाल, विश्वजीत राठी, डीसी रुचि त्यागी, अरविंद शर्मा, टिंकू कंसल, विश्वास गौतम, कुणाल मुद्गल, दिनेश सभी एसआरजी पूनम शर्मा, विनीता त्यागी, देवांकुर, सभी एआरपी, चिंपल ऐप, सेंटर स्क्वायर फाऊंडेशन तथा प्रथम संस्थान से सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहें।












