November 7, 2026 10:25 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था की मासिक साधारण सभा सम्पन्न हुई l


बुरहानपुर नि.प्र.- भारतीय मूल की मानव सेवी संस्था जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की एक संयुक्त साधारण सभा का आयोजन कलेक्टर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी के सामने निजी होटल के सभागृह में सम्पन्न हुई l जिसमे सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया की आगामी माह में कौन कौन से कार्यक्रम करना है व् कार्यो में जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उस परिपेक्ष में संबंधित को पत्र प्रेषित कर कार्यवाही का निराकरण करने की चाह की गई है l इस मीटिंग में जायंट्स यूनिट डायरेक्टर महेंद्र जैन ,फेडरेशन अधिकारी डॉ फौजिया सोडावाला ,जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ,जनजाग्रति अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल , जायंट्स कार्यकारिणी के व अन्य सदस्यगण सर्व श्री डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , महावीर प्रसाद बांदिल , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल ,रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , राकेश श्रीवास्तव ,अरुण जोशी , मनोज तीर्थानि, रजनी गट्टानी एवं विनय सूर्यवंशी उपस्थित थे l सभी ने सर्व सहमती से यह निर्णय लिया की जायंट्स मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया जाए एवं जवाब माँगा जाए , साथ ही आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों में सभी लोग सहभागिता कर कार्य को प्रतिपादित करे l उपरोक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने दी 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण