November 7, 2026 10:24 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मूल्यसंबर्धक उत्पाद से किसान समृद्ध होंगे – शिल्पी नेहा तिर्की

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रांची। राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के सौजन्य से दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रर्दशनी का उद्घाटन झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की मंत्री, शिल्पी नेहा तिर्की ने करते हुए कहा कि मूल्यसंबर्धक उत्पाद से झारखंड के किसान समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा लगाए गए मशरूम मूल्यसंबर्धक उत्पाद बड़ी, पापड, अचार, लड्डू, मिक्चर, बिस्कुट, पेडा, नमकीन आदि की प्रर्दशन प्रदर्शनी देखकर काफी प्रशंसा और सराहना की।साथ में एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार, कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग के सचिव, अबु बकर सिद्दकी ( भाप्रसे ) स्थानीय विधायक, राजेश भारद्वाज मौजूद थे।
उन्होंने मेले में लगे 58 स्टाल का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, खूंटी द्वारा किया गया कार्यो की सराहना की। 9 लब्ध प्रतिष्ठित किसानों को सम्मानित किया। एपीपी एग्रीगेट खूंटी के राज्य प्रभारी, अनमोल कुमार, मुख्य प्रशिक्षिका,पूनम संगा, और निशा कुमारी सहायिका ने प्रर्दशन प्रदर्शनी अहम् भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal