रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित मीन भगवान के मन्दिर पर आज 23 फरवरी रविवार को मीणा महापंचायत का आयोजन होगा जिसमे मीणा समाज के कई प्रतिष्ठित पंच पटेल भी मौजूद रहेंगे और 05 फरवरी को महुआ के समलेटी के मीन भगवान मन्दिर पर हुई मीटिंग मे लिए गए सभी निर्णय को मीना समाज मे लागु करने पर विशेष रूप से चर्चा की जावेगी इसलिए रैणी उपखण्ड क्षेत्र के सभी मीना समाज के पंच पटेल व सभी गणमान्य नागरिक और सभी आमजन अधिक से अधिक संख्था मे पधारकर मिटिंग को सफल बनावे। रैणी तहसील के मीना समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप (भूल्ला राम) मीना पूर्व सरपंच प्रागपुरा ने मिडिया के माध्यम से भी सभी मीना समाज से अपील की है कि रैणी क्षेत्र के सभी मीना समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या मे रैणी के मीन भगवान मन्दिर पर आये और मिटिंग की शोभा बढाने तथा मीना समाज सुधार के लिए अपने अपने विचार भी रखे।मिडिया को यह सारी जानकारी मंगल राम मीना (मास्टर) भजेड़ा के द्वारा दी गई है।












