November 7, 2026 2:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वीर तेजा क्रिकेट कप द्वारा ग्राम अचलपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,जगतपुरा टीम विजेता अचलपुरा टीम रही उप विजेता

अमित नाटाणी देवगांव

वीर तेजा क्रिकेट कप अचलपुरा द्वारा 9 फरवरी से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शनिवार को समाप हर्षोल्लास के साथ हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि गौ सेवा सांसद सुरेन्द्र सिंह अचलपुरा ने उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण,धर्म जागरण एवं गौ माता की सेवा का संकल्प दिलाया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक युवा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सुसावत ने बताया कि खेलों से खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा खेल को खेल की भावना के साथ खेलने की बात कही, खेलों से परस्पर प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है ! इस अवसर पर दौसा गौ जिला प्रमुख अजित सिंह राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार डॉ रत्न आजाद पारीक,गौ सेवक गजेन्द्र सिंह राजावत, उमेश राजपूत, ओमप्रकाश गौदारा, टीम आयोजक पप्पू लाल जाट, रोहित गोदारा, भगवान सहाय चौधरी,दीपक सहित खिलाड़ी एवं सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे ! विजेट टीम को 21 हजार ट्राफी एवं उप विजेता टीम को 11हजार रूपए नगद एवं ट्रोफी प्रदान कर उत्साह बढ़या गया ! मैच के दौरान कुल 40 टीमों ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण