माचाड़ी , पाटन , बीलेटा , राजपुरछोटा और छिलोड़ी पंचायतो मे किसान रजिस्ट्रेशन कैंप रविवार से मंगलवार तक लगातार आयोजित होंगे — हरकेश मीना , रैणी उपखण्ड अधिकारी
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र मे इन दिनो राज्य सरकार के निर्देशानुसार लगातार पंचायत मुख्यालयो पर फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है जो तीन दिन तक लगातार जारी रखे जा रहे है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सके।इसी क्रम मे गुरुवार 20 फरवरी से 22 फरवरी शनिवार तक रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ीसवाईराम , बहड़को कला , परबैणी , ईटोली व रामपुरा सहित 5 पंचायतो मे किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प सम्पन्न हुए है जिनमे लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा किसान भाईयो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराना बताया जा रहा है।इसी क्रम मे रैणी-उपखंड अधिकारी हरकेश मीना ने मिडिया को बताया कि रविवार 23 फरवरी से मंगलवार 25 फरवरी तक पांच ग्राम पंचायतो मे किसान रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है जिनमे माचाड़ी पंचायत व पाटन पंचायत और बीलेटा पंचायत एवं राजपुरछोटा पंचायत तथा छिलोड़ी पंचायत मे लगातार तीन दिवस तक कैम्प मे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा ने मिडिया के माध्यम से आमजन से अपील की है कि ज्यादा से किसान भाई फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प मे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये और शिविर मे जाकर अपनी पेन्शन सत्यापन भी करा सकते है और जन्म-णृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करा सकते है एवं मनरेगा मे रोजगार के लिए अपना आवेदन फार्म (कार्य मांग सकते है) भी भर सकते है तथा मनरेगा श्रमिक के रूप मे अपना नया जोब-कार्ड भी बनवा सकते है इसलिए रैणी तहसीलदार ने सभी नागरिको से अपील की है कैम्प मे जाकर सभी योजनाओ का लाभ उठावे।मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी-उपखंड अधिकारी के निर्देशन मे रैणी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा के द्वारा दी गई है।












