November 7, 2026 2:16 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शैक्षणिक भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना ऐतिहासिक एवं पौराणिक ईमारतों का इतिहास

ग्रीन स्कूल योजना के तहत राजधानी की विरासतों का उठाया लुत्फ़

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की पिनान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्रीन स्कूल योजना के तहत गुलाबी नगरी जयपुर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। उप प्रधानाचार्य उगेश मीणा व सहायक प्रसाशनिक अधिकारी प्रवीण कुमार सिद्ध ने बताया कि कक्षा नौ से बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत 105 विद्यार्थियों को कार्यालय निर्देशन में जयपुर की विरासतों का भ्रमण कराया गया। प्रणवीर सिंह मावई ने बताया कि बच्चों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान ,आमेर किला ,जवाहर सर्किल उद्यान , बिरला मंदिर का शैक्षिक भ्रमण कर यहां के वातावरण , सुन्दरता , एतिहासिकता व विरासत के रखरखाव की जानकारी जुटाई। साथ ही भ्रमण के दौरान विदेशी सैलानियों के साथ फोटो खिंचवाने का भी जुनून छाया रहा।उन्होंने बताया कि भ्रमण से तीन दिवस पूर्व अभिभावकों द्वारा सहमति पत्र प्राप्त किया गया । उसके उपरांत ही विधार्थियो को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस दौरान हेमलता वर्मा,नीलम जाटव,उमेदी लाल मीणा,चेतना बाई,मोहर सिंह मीणा,हरिराम मीणा,प्रवीण कुमार सिद्ध सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।मिडिया को यह सारी जानकारी प्रणवीर मावई (कार्यवाहक पीटीआई) के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण